🏛️ चौधरी चन्दन सिंह महाविद्यालय

खेलकूद प्रतियोगिता

शारीरिक शिक्षा एवं क्रीड़ा विकास — Makarand Nagar, Kannauj

🏆

खेलकूद प्रतियोगिता

शारीरिक शिक्षा एवं क्रीड़ा विकास
🥇
💡

व्यक्ति के सर्वांगीण विकास में शारीरिक शिक्षा का महत्वपूर्ण स्थान है । शारीरिक शिक्षा व्यक्ति को स्वस्थ व निरोगी रखने के साथ–साथ आगे बढ़ने के लिए भी प्रेरित करती है ।

🥇
स्वर्ण पदक
🥈
रजत पदक
🏅
प्रदेश स्तर

महाविद्यालय के कुशल प्राध्यापकों की देख–रेख में निरंतर बच्चों की प्रतिभा को निखारने का प्रयास जारी रहता है । विगत वर्षों में आयोजित हुयी क्रीड़ा प्रतियोगिताओं में छात्र/छात्राओं ने अपनी विशिष्ट प्रतिभा का प्रदर्शन कर न केवल महाविद्यालय का नाम रोशन किया अपितु अन्तर्विश्वविद्यालय स्तर पर जनपद का नाम रोशन किया ।

  • 🏃 दौड़, ऊँची कूद, लम्बी कूद जैसी प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिताओं में छात्र व छात्राओं ने स्वर्ण व रजत पदक हासिल कर जनपद का गौरव बढ़ाया ।
  • 🎯 प्रबन्ध समिति का लक्ष्य है — प्रतिभाशाली बच्चों को तराशकर राष्ट्रीय व अन्तराष्ट्रीय स्तर पर महाविद्यालय का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ी बनाना ।
  • 💰 ऐसे प्रतिभाशाली छात्र/छात्राओं के लिए प्रबन्ध समिति ने शिक्षण शुल्क में रियायत दी तथा जनपद से बाहर खेलकूद में हिस्सा लेने वाले प्रतिभागियों को सभी जरूरी सुविधायें उपलब्ध कराने का निर्णय लिया ।

महाविद्यालय प्रबन्ध समिति का मानना है कि प्रतिभाशाली बच्चों को तराशकर ऐसा खिलाड़ी बनाना जो राष्ट्रीय व अन्तराष्ट्रीय स्तर पर महाविद्यालय का नाम रोशन कर सकें । संसाधनों की कमी किसी भी प्रतिभाशाली छात्र/छात्रा के सामने न आये, यही हमारा संकल्प है ।