Loading ...
महाविद्यालय में उपलब्ध सुविधाएँ
🏫 चौधरी चन्दन सिंह महाविद्यालय

महाविद्यालय में उपलब्ध सुविधाएँ

महाविद्यालय में छात्र/छात्राओं हेतु निम्नलिखित सुविधाएँ उपलब्ध हैं

📚
पुस्तकालय & वाचनालय
💻
कम्प्यूटर लैब
🏆
प्रतिभा सम्मान
🎭
सांस्कृतिक कार्यक्रम
📚
पुस्तकालय एवं वाचनालय

महाविद्यालय में पुस्तकालय एवं वाचनालय की सुविधा उपलब्ध है । वाचनालय में विविध समाचार पत्र–पत्रिकाओं की व्यवस्था है परन्तु पुस्तकालय कार्ड धारक ही पुस्तकालय, वाचनालय की सुविधा का उपयोग कर सकते हैं ।

💻
छात्रवृत्ति ऑनलाइन

छात्रवृत्ति फार्म को समय से लॉनलाइन भर कर जमा किया जाता है ।

🏆
प्रतिभा सम्मान

विशेष प्रतिभाशाली छात्र/छात्राओं को महाविद्यालय प्रबन्ध–तन्त्र द्वारा प्रतिभा सम्मान प्रदान किया जाता है ।

🎭
सांस्कृतिक क्रिया–कलाप

समय–समय पर आयोजित सांस्कृतिक क्रिया–कलाप जैसे नाटक, वाद–विवाद, कवि सम्मेलन, कहानी, निबंध लेखन, कला एवं क्रीड़ा आदि की प्रतियोगितायें महाविद्यालय द्वारा सम्पन्न कराई जाती हैं ।

आधारभूत सुविधाएँ

महाविद्यालय में कम्प्यूटर, जल, विद्युत, जनरेटर, शौचालय आदि की उचित व्यवस्था है ।

🏛️
विशाल एवं सुसज्जित भवन

महाविद्यालय का अपना सुसज्जित विशाल भवन है जो कोलाहल से दूर पठन–पाठन के लिए सर्वथा उपयुक्त है । पर्याप्त संख्या में व्याख्यान कक्ष एवं प्रशासनिक भवन है । छात्राओं के लिए अलग से छात्रा कक्ष है ।

🪪
परिचय पत्र

महाविद्यालय द्वारा सभी छात्र/छात्राओं को एक परिचय पत्र निर्गत किया जाता है जिसे साथ रखना अनिवार्य है ।

📰
वार्षिक पत्रिका

महाविद्यालय द्वारा वार्षिक पत्रिका का प्रकाशन करवाया जायेगा । जिसमें छात्र/छात्राओं को विविध विधाओं के माध्यम से अपने विचार रखने का अवसर मिलेगा ।