महाविद्यालय में शैक्षिणक वातावरण तथा अनुशासन के विकास तथा स्थायित्व को ध्यान में रखते हुए कुछ उपबन्ध तथा नियमों को निर्धारित किया गया है । जिनका परिपालन छात्र/छात्राओं तथा उनके अभिभावकों को अनिवार्य रूप से करना होगा । इस भूमिका में स्वयं महाविद्यालय योगदान करने के लिए सजग है ।
बी0 ए0 प्रथम सेमेस्टर व बी0एस–सी प्रथम सेमेस्टर प्रवेश हेतु इण्टरमीडिएट या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है ।
प्रवेश आवेदन समस्त संलग्नकों एवं निर्धारित शुल्क के साथ जमा करने पर ही प्रवेश सम्भव होगा ।
समस्त प्रवेशार्थी प्रवेश आवेदन जमा करके पावती अवश्य प्राप्त कर लें तथा इसे भविष्य के लिए सुरक्षित रखें अन्यथा उनका फार्म खो जाने पर महाविद्यालय का उत्तरदायित्व नहीं होगा ।
प्रवेश प्रक्रिया स्वीकृत हो जाने के बाद विषयों में परिवर्तन नहीं होगा ।
⚠️ अनुशासन हीनता के दोषी पाये गये छात्र/छात्राओं का प्रवेश निरस्त कर दिया जायेगा तथा उनके विरुद्ध कठोर दण्डात्मक कार्यवाही की जायेगी ।
⚠️ इस महाविद्यालय के अतिरिक्त किसी अन्य महाविद्यालय/संस्था में प्रवेश की जानकारी हो जाने पर प्रवेश निरस्त कर दिया जायेगा ।
महाविद्यालय परिसर में कटुवार्तालाप, अभद्र व्यवहार, शोरगुल करना, मोबाइल का प्रयोग करना, पान, मसाला, गुटखा आदि का सेवन करना, धूम्रपान करना, दीवारों तथा श्यामपट पर लिखना, महाविद्यालय प्रशासन द्वारा निर्धारित नियमों एवं निर्देशों का उलंघन करना, इधर उधर वाहन खड़ा करना, समूह बनाकर गैलरी व परिसर में घूमना आदि सभी बिन्दु अनुशासन हीनता की परिधि में आते हैं ।
📌 महाविद्यालय में अध्ययनरत छात्र/छात्राओं की प्रत्येक विषय में 75% उपस्थिति होना अनिवार्य है, उपस्थिति कम होने पर विश्वविद्यालय द्वारा परीक्षा सम्मिलित न करने का उत्तरदायित्व महाविद्यालय का नहीं होगा ।
विषयों का चयन संलग्न सूची के अनुसार करें । तीन मुख्य विषय और एक माइनर विषय निर्धारित है । प्रवेश सम्बन्धी किसी भी समस्या के लिए प्रवेश समिति से जानकारी लें ।
प्रवेश का अन्तिम अधिकार प्राचार्य को है — वे आन्तरिक प्रशासन के हित में किसी भी अभ्यर्थी का प्रवेश निरस्त कर सकते हैं ।
छात्र/छात्रा अपना स्थाई मोबाइल नम्बर / आधार कार्ड / ई–मेल आइ.डी. अवश्य बनवाकर आवेदन फार्म के साथ संलग्न करेंगे । छात्र/छात्रायें अपने मोबाइल नम्बर को आधार कार्ड से अवश्य लिंक कराना सुनिश्चित करें ।
🎓 छात्र/छात्रा छात्रवृत्ति हेतु अपना नया आय, जाति अवश्य बनवाकर तथा अपने बैंक खाते से आधार कार्ड को लिंक करा लें जिससे उन्हें छात्रवृत्ति आवेदन फार्म भरने में कोई असुविधा न हो । ध्यान रहे कि आय प्रमाण पत्र तीन वर्ष की अवधि के लिए ही मान्य होता है ।
बी.ए. प्रथम, बी.एस.सी., एम.ए. व एम.एस.सी. सेमेस्टर के आवेदक छात्र–छात्रायें विश्व विद्यालय की बेवसाइट पर उपरिस्थत लिंक पर अपना (W.R.N.) रजिस्ट्रेशन कराके उसकी एक प्रति फार्म के साथ अवश्य संलग्न करें ।
Chaudhary Chandan Singh Degree College is situated at Makarand Nagar, Kannauj, Uttar Pradesh. Established in the year 2010, it is an affiliated college, with a 27-acre campus and diversified academic courses for 900 students.
8881802765
info@ccsmv.in
Makarand Nagar, Kannauj, Uttar Pradesh
©2026. ccsmv.in. All Rights Reserved.