एन0 सी0 सी0 के बढ़ते कदम
National Cadet Corps — राष्ट्रीय कैडेट कोर — Makarand Nagar, Kannauj
एन0 सी0 सी0 के बढ़ते कदम
भारत सरकार द्वारा एन0 सी0 सी0 प्रशिक्षकों को सैन्य बलों व अन्य क्षेत्रों में प्राथमिकता देने से युवाओं (छात्र/छात्राओं) में इसके प्रति तेजी से रुझान बढ़ा ।
जनपद मुख्यालय पर एक मात्र उच्च शिक्षण संस्थान में सीमित सीटें होने के कारण कई छात्र एवं छात्रायें एन0 सी0 सी0 लेने से वंचित रह जाते हैं । छात्र/छात्राओं की इसी गम्भीर समस्या को ध्यान में रखते हुए महाविद्यालय प्रबन्ध समिति ने इस कार्य को सम्पादित कराने के लिए विद्यालय के उप–प्राचार्य डॉ0 आर0 एन0 मिश्रा को नोडल प्रभारी बनाकर जिम्मेदारी सौंपी कि वह स्वावित्तपोषित योजना के तहत महाविद्यालय के छात्र/छात्राओं को भी एन0 सी0 सी0 की सुविधा उपलब्ध करायें ।
- ✅ नोडल अधिकारी के सार्थक प्रयास से महाविद्यालय को एन0 सी0 सी0 चलाने की अनुमति प्राप्त हुई ।
- 🎓 वर्ष 2020–21 में न केवल महाविद्यालय बल्कि आस–पास के महाविद्यालयों के छात्र/छात्राओं ने भी एन0 सी0 सी0 में प्रवेश लेकर पूरे वर्ष अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया ।
- 📜 महाविद्यालय द्वारा "बी" प्रमाण पत्र धारक छात्र/छात्राओं को "सी" प्रमाण पत्र के लिए प्रवेश की अनुमति दी गई ।
- 📋 नये सत्र में छात्र/छात्राओं को एन0 सी0 सी0 में प्रवेश हेतु आवेदन वितरण शुरू हो गया है ।
प्रबन्ध समिति के मार्गदर्शन में योजना में पंख लगने शुरू हो गये । अनुमति मिलते ही प्रयास ने उड़ान शुरू कर दी — यह महाविद्यालय के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है ।